फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फाउल ने तोड़ी अतुल की उम्मीद, 570 स्कोर के बावजूद क्वालीफाई से चूके

विज्ञापन
फोटो नंबर- 22अतुल, शूटिंग ​खिलाड़ी। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नारनौल। दिल्ली में आयोजित सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में नारनौल के शूटर अतुल ने 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 570 अंक हासिल किए लेकिन तकनीकी फाउल के चलते वह भारतीय टीम चयन ट्रायल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गए।
विज्ञापन

अतुल की पिस्टल में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण एक राउंड में एक साथ दो गोली चल गई। नियमों के अनुसार इसे फाउल माना गया और उनके कुल स्कोर में से 30 अंक काट लिए गए। इसके बाद उनका स्कोर 540 रह गया जबकि क्वालीफाई करने के लिए 555 अंक निर्धारित थे। इस तरह वह महज 15 अंकों के अंतर से क्वालीफाई नहीं कर सके।
बताया गया कि यदि अतुल 555 से अधिक अंक हासिल कर लेते तो उनका चयन भारतीय टीम के ट्रायल के लिए हो सकता था। बेहतर प्रदर्शन के बावजूद तकनीकी कारणों से मौका हाथ से निकलने पर खिलाड़ी और खेल प्रेमियों में मायूसी रही। अब अतुल का पूरा ध्यान 24 मई को होने वाली प्री स्टेट प्रतियोगिता पर है। इस प्रतियोगिता में वह 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें