फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व निदेेशक के मकान में लगी आग, घरेलू सामान जला

विज्ञापन
मोहल्ला बिढाट महेंद्रगढ़ में हरियाणा कला परिषद के पूर्व निदेशक अनिल कौशिक के मकान में शार्ट-शर्? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा कला परिषद के पूर्व निदेशक के मकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान के मेन हॉल में रखा सामान जलकर राख हो गया। पूर्व निदेशक अनिल कौशिक ने आग लगना बिजली निगम की लापरवाही बताई।
विज्ञापन

हरियाणा कला परिषद के पूूर्व निदेशक अनिल कौशिक महेंद्रगढ़ के बिढाड मोहल्ले में रहते हैं। अनिल कौशिक ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:50 बजे ब्रह्मचारी रोड स्थित ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ। जिसके बाद उनके मकान की ऊपरी मंजिल पर हॉल में बिजली की तारों में आग लग गई। आग ने कुछ देर में भी भीषण रूप धारण कर लिया। अनिल कौशिक ने बताया कि उन्होंने मेन कनेक्शन से बिजली को बंद किया। तब तक आग पूरे कमरे में फेल चुकी है। आग को बुझाने के लिए आसपास के लोग भी जुटे। कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। कमरे के साथ बनी रसोई से गैस के सिलिंडर को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड व युवाओं की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया जा सका। आग में कपड़े, बेड सहित सहित अन्य घरेलू कीमती सामान जलकर राख हो गया। अनिल कौशिक ने कहा कि बिजली निगम की लापरवाही से आग लगी। बिजली के तार काफी जर्जर हैं। जिनके कारण शहर में कई बार हादसे हो चुके हैं। मोहल्लावासी, मिथलेश कुमार, प्रदीप कुमार, रोहित, संजय, ने आरोप लगाया कि यह दिन के समय का हादसा था अगर रात के समय यह हादसा होता तो जान-माल की हानि ओर अधिक हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें