फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व बैंक कर्मी ने चपरासी पर लगाया हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बारड़ा निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ओमबीर ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि माधोगढ़ के सरकारी स्कूल में चपरासी किरशन ने 13 अगस्त को बुजुर्ग और उनके 17 माह के पोते पर हमला किया। अब सतनाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ओमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम करीब सवा आठ बजे अपने पोते को गोद में लेकर किराना दुकान से सामान लेने गए थे। वापस लौटते समय किरशन ने उनका रास्ता रोक लिया और अश्लील गालियां देते हुए लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग होने के कारण वह नीचे गिर गए और उनका पोता भी उनकी गोद से छूटकर गिर गया। शोर सुनकर उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी मौके पर पहुंचीं तो किरशन पत्थर फेंककर वहां से भाग गया। ओमबीर का आरोप है कि अब किरशन उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें