फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल मुआवजे के दावों में फर्जीवाड़ा, जमीन किसी की, खाता, मोबाइल नंबर किसी और का

Wed, 03 May 2023 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़, नारनौल (हरियाणा)

सार

हरियाणा सरकार ने जांच बिठाई है। सभी डीसी को एडवाइजरी जारी करने के आदेश है। किसान गड़बड़ी मिलने पर तहसीलदार या एसडीएम को शिकायत दें। एक लाख से ज्यादा किसानों ने आवेदन किया है, 17 लाख एकड़ फसल खराब हुई है।
विज्ञापन
बारिश से खेत में गिरी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बेमौसमी बारिश से खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फर्जी डाटा भरे जानी की शिकायतें हरियाणा सरकार के पास आई हैं। जमीन किसी दूसरे किसान के नाम है, जबकि पोर्टल पर बैंक खाता और मोबाइल नंबर किसी दूसरे का दिखाया गया है।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी डीसी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने जिलों में किसानों की क्षतिपूर्ति पोर्टल पर बैंक खाता और मोबाइल नंबर की जांच कर लें, ताकि किसी गलत व्यक्ति के खाते में मुआवजा राशि न जाए। राजस्व विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि मुआवजा असली किसान को ही दिया जाएगा।

दरअसल, बारिश से नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए स्वयं किसानों को अपने नुकसान का ब्यौरा दर्ज करवाने का विकल्प दिया था। प्रदेश के एक लाख से अधिक किसानों ने 17 लाख एकड़ फसल खराब होने का दावा किया हुआ है। सरकार इसकी गिरवादरी करवा रही है।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ किसानों ने शिकायत की है कि जब वे अपना ब्यौरा ऑनलाइन-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाने गए तो पता चला कि उनकी जमीन के मालिक के तौर पर बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति ने दर्ज करवा रखे हैं जो कि सरासर धोखाधड़ी है। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसे मामले अधिकतर उन किसानों के सामने आते हैं जो कम पढ़े-लिखे हैं।

किसानों से अपील-नंबर पर खाता जांच लें
हरियाणा सरकार ने किसानों से कहा कि वह क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपने-अपने बैंक खाते व मोबाइल नंबर की जांच कर लें। अगर गड़बड़ी मिलती है तो तुरंत प्रभाव से अपने क्षेत्र के तहसीलदार या एसडीएम को दें। डिटेल की जांच ekharid.haryana.gov.in/Grievance/FarmerSearch.aspx पोर्टल पर कर सकते हैं।

अभी तक ऐसे मामले जिला चरखी दादरी में सामने आए हैं। अभी इस आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता कि अन्य जिलों में भी इस प्रकार के मामले हो सकते हैं। किसान बैंक खाता व मोबाइल नंबर चेक करें। -मोनिका गुप्ता, डीसी

चरखीदादरी में सामने आई गड़बड़ी

  • गांव दातौली निवासी दयानंद के किला नंबर-39/108 कनाल, किला नंबर-39/10-08 कनाल, किला नंबर-39/11-09 कनाल व 12 मरला जमीन को बिजेन्द्र वासी कारीरूपा व मुकेश वासी नौरंगाबास जाटान ने अपने खाते पर चढ़वाया।
  • गांव चांगरोड में अशोक कुमार की तीन एकड़ जमीन को पवन कुमार निवासी चिड़िया व मोनिक शर्मा ने चढ़वा रखा है। शेर सिंह की एक एकड़ जमीन व सुमेर सिंह की चार एकड़ जमीन को जगदीश निवासी भुरजट जिला महेंद्रगढ़ ने अपने नाम चढ़वा रखा है।
  • सुक्रमपाल की तीन एकड़ जमीन, निहाल सिंह की तीन एकड़ जमीन, भगवाना की चार एकड़ जमीन, भूप सिंह की एक एकड़ जमीन, ओमप्रकाश की तीन एकड़़ जमीन, राधेश्याम की करीब दो एकड़ जमीन को श्रद्धानंद वासी गांव चांगरोड की डिटेल लगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें