फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वन विभाग करेगा 7.40 लाख पौधे वितरित

Thu, 05 Jun 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 02विश्व पर्यावरण दिवस पर लघु सचिवालय के नजदीक पौधरोपण उपायुक्त डॉ. विवेक भारती।
विज्ञापन
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ को हरा-भरा बनाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर वीरवार को राष्ट्रव्यापी अभियान ''एक पेड़ मां के नाम 2.0'' की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय के नजदीक पौधरोपण करके अभियान की शुरुआत की। अरावली हरित दीवार के तत्वावधान में इस बार वन विभाग 7.40 लाख पौधे वितरित करेगा। इनमें 2.51 लाख आमजन और शेष विभिन्न विभागों को दिए जाएंगे। पौधरोपण के बाद सभागार में जिला प्रशासन तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार तथा जिला प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्य में सरकार के साथ-साथ समाज के प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने घर-आंगन या सार्वजनिक जगह पर हर वर्ष पौधा लगाकर उसके बड़ा होने तक देखभाल करे।
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण का संरक्षित होना बहुत जरूरी है। हमें बच्चों को ऊर्जा संरक्षण, रीसाइकिल, रीयूज के संस्कार देने होंगे। उन्हें वातावरण को लेकर संवेदनशील बनाना होगा। डीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार ने प्राण वायु देवता पेंशन योजना शुरू की है। 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेड़ों के रखरखाव के लिए सालाना 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है।
इसके अलावा ''वन मित्र'' और ''एक पेड़ मां के नाम'' योजनाओं के तहत, ''वन मित्र'' गड्ढे खोदकर पेड़ लगाने और उनका संरक्षण करने का कार्य करते हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति पेड़ 20 रुपये दिए जाते हैं। ''एक पेड़ मां के नाम'' योजना के तहत लगाए गए पेड़ों का संरक्षण ''वन मित्रों'' को सौंपा जाता है। उन्हें पहले साल 10 रुपये प्रति पेड़ प्रति माह और दूसरे साल 8 रुपये प्रति पेड़ प्रति माह दिए जाते हैं।

इस अवसर पर डीएफओ विजेंद्र सिंह, एसडीएम नांगल चौधरी मनोज कुमार, एसडीएम नारनौल रमित यादव, डीएसपी सुरेश कुमार, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, देसराज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



इंसेट
ये पौधे किए जाएंगे वितरित


डीएफओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में इस बार 7.40 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे। इनमें नीम, पीपल, बरगद, पिलखन , गूलर , कनक चंपा, पापड़ी, कचनार, अमरूद, नींबू, जामुन, अनार, गुलमोहर, गुलाब, शहतूत, बेरी, बेल पत्र, खजूर, टिकोमा, सिरस, सांगवान, आंवला, इमली, कनेर, बोगन बेल, गुड़हल, चांदनी, अमलताश, आदि हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें