फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फुटबॉल क्लब खेड़ला की टीम विजेता

Mon, 20 Jan 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 61 खेल मैदान में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी---संवाद
विज्ञापन
कनीना। शहीद महेशपाल फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में रविवार को धनौंदा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

तीसरे दिन विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता विनय यादव रहे। शहीद के भाई जीतपाल सिंह ने बताया कि रविवार को फुटबॉल क्लब खेड़ला और फुटबॉल क्लब प्रेम नगर के बीच मुकाबला हुआ। फुटबॉल क्लब खेड़ला विजेता रहा। इसके बाद फुटबॉल क्लब जींद और फुटबॉल क्लब उचाना के बीच खेला गया। इसमें फुटबॉल क्लब जींद विजेता रही। इसके बाद फुटबॉल क्लब वजीरपुर व फुटबॉल क्लब भोंडसी के बीच मैच खेला गया। इसमें फुटबॉल क्लब वजीरपुर विजेता रही।
तत्पश्चात खेल नर्सरी धनौंदा और फुटबॉल क्लब भगाना के बीच मैच खेला गया। समें शहीद महेश पाल खेल नर्सरी धनौंदा विजेता रही। फुटबॉल क्लब रेवाड़ी और धनौंदा फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया। धनौंदा फुटबॉल क्लब विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद महेश पाल फुटबॉल क्लब धनौंदा व फुटबॉल क्लब बड़सी के बीच मैच खेला गया जिसमें शहीद महेश पाल फुटबॉल क्लब धनौंदा विजेता रही। इस अवसर पर विक्रम सिंह पंच, जगदीश सिंह, ओमपाल सिंह, शिवकुमार पंच, विजय सिंह, परमानंद शर्मा, जीतपाल सिंह, मास्टर प्रहलाद सिंह, पूर्व सरपंच रूपेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, सूबेदार जीवन सिंह, सूबेदार जितेंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें