फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट

विज्ञापन
फोटो 10 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
नारनौल। त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में विशेष अभियान शुरू किया है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने डॉ. पुनीत कुमार के साथ नारनौल व नांगल चौधरी क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को मिठाइयों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिबंधित रंगों, रसायनों और मिलावटी सामग्री का प्रयोग नहीं करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों में एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनवाने के निर्देश दिए।
डॉ. पुनीत कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें