फोटो नंबर-06कार्यक्रम में मौजूद छात्र व आयुर्वेद चिकित्सक। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल पटीकरा में निबंध लेखन, आयुर्वेदिक पोस्टर एवं स्लोगन व ऋतु अनुसार आयुर्वेदिक ग्रंथों में बताए गए आहार निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया।
भगवान धन्वंतरी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्राचार्य व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीनिवास गुज्जरवार ने बताया कि आयुष विभाग हरियाणा सरकार के द्वारा धनतेरस वाले दिन 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डाॅ. संजय, डाॅ. संदीप, डाॅ. अनिल यादव, डाॅ. शिवजी, डाॅ. रितेश, डाॅ. मुनेश, डाॅ. रचना डाॅ. ऋतु, डाॅ. डिंपल मौजूद रहीं।