फोटो 1डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या।
नारनौल। शब्द यात्रा साहित्यिक समूह और आईसीसीआर बाली के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कवयित्री और लोक गीतकार डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
वह हरियाणवी लोकभाषा में प्रस्तुतियां देंगी। डॉ. कृष्णा आर्या ने बताया कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उन्हें शब्द यात्रा अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक समूह ने आमंत्रण दिया था। आर्या ने बताया कि इससे पूर्व भी वे माॅरीशस, आबूधाबी, दुबई, श्रीलंका, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों के विविध पटलों पर साहित्यिक प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।
अब इंडोनेशिया के बाली के अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संबंध परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इसमें वे शब्द यात्रा भारतीय साहित्यिक समूह के साथ हिस्सा लेंगी। कृष्णा आर्या समसामयिक सामाजिक मुद्दों बालिका सुरक्षा, प्रकृति संरक्षण, स्त्री सशक्तीकरण, जल संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर कविता व लोकगीत लिखती हैं और गाती हैं।