फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक सप्ताह में पूरे शहर में होगी फॉगिंग, अभियान शुरू

Tue, 22 Oct 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65-मोहल्ला  कुम्हारान में फोगिंग करते नगर  पालिका कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहरवासियों की ओर से बार-बार मांग के बाद आखिरकार नपा ने डेंगू व मलेरिया के खतरे को लेकर कुछ गंभीरता दिखाई है। शहर में एक सप्ताह के दौरान सभी 15 वार्डों में फॉगिंग कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों का दावा है कि आगामी एक सप्ताह के समय में शहर के सभी वार्डों व मुख्य बाजारों में फॉगिंग कराई जाएगी। शनिवार से शुरू किए गए अभियान के तहत शहर के वार्ड नंबर पांच में गली-गली जाकर फॉगिंग का कार्य शुरू किया गया था। वहीं सोमवार को शहर के वार्ड नंबर वार्ड नंबर सात, सब्जी मंडी, मोहल्ला कुम्हारान, शंकर काॅलोनी के आसपास क्षेत्र में फॉगिंग की गई।
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में नहीं है डेंगू व मलेरिया का एक भी केस
राहत की बात है कि इस बार अभी तक महेंद्रगढ़ में कोई भी डेंगू व मलेरिया का केस नहीं है, लेकिन जिले में लगातार डेंगू के डंक का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस समय जिले में 22 लोग डेंगू पीड़ित हैं व पांच मलेरिया की चपेट में आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू से बचाव के लिए 152 टीमों का गठन किया हुआ है जो घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रही हैं। जिन घरों में लार्वा पाया जाता है उन्हें नोटिस भी थमाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में डेंगू व मलेरिया के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए शनिवार से ही फॉगिंग का अभियान शुरू करा दिया गया था। प्रथम चरण में उन स्थानों पर फॉगिंग कराई जा रही है जहां से लोग मांग कर रहे हैं। अभियान के तहत वार्ड नंबर पांच व सात में फॉगिंग की जा चुकी है। एक सप्ताह के दौरान पूरे शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग करा दी जाएगी।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:65-मोहल्ला  कुम्हारान में फोगिंग करते नगर  पालिका कर्मचारी--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें