फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में यूपीएससी व एचसीएस की निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

Tue, 22 Oct 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) तथा एचसीएस की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु स्थापित डॉ. अंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (डेस) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 10 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने नए सत्र के लिए शुरु हुई पंजीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन के इच्छुक विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

डेस के कोर्डिनेटर प्रो. अंतरेश कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रद्धत यह केंद्र पिछले दो वर्षों में आईएएस, आईपीएस, एचसीएस सहित अन्य सरकारी नौकरियों के लिए लगभग 50 अभ्यर्थियों को कोचिंग के माध्यम से सफलता प्रदान करा चुका है। उन्होंने बताया कि इस कोचिंग के लिए केवल एससी ओबीसी वर्ग के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं, जिनकी पारिवारिक आय 8 लाख रुपये वार्षिक से कम है। साथ ही किसी भी वर्ग से संबंधित 25 अभ्यर्थियों को सशुल्क दाखिले का अवसर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। भारत सरकार इस योजना में अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित सभी अभ्यर्थियों को डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चार हजार रुपये प्रति माह की दर से वजीफा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें