महेंद्रगढ़। गांव डुलाना में स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुलाना व गांव की सभी गलियों में फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान ने बताया कि गांव डुलाना के सरकारी स्कूल में और गांव में फॉगिंग करवाने में समाजसेवी डाॅ. धर्मेंद्र यादव, प्राचार्य नीरज कुमार यादव और सुख सहायक राजेंद्र सिंह ने अपना पूरा सहयोग दिया। सफाई कर्मचारी महेंद्र सिंह ने स्कूल के सभी कमरों, बरामदा, शौचालय, खेल मैदान में खड़ी घास-फूस और गांव की सभी गलियों व फिरनियों में घूम-घूमकर कर फॉगिंग करके की है। संवाद