फोटो संख्या:91- सराफा बाजार में एक दुकान में आभूषण खरीदते ग्राहक--संवाद
महेंद्रगढ़। नवरात्र से पहले आभूषणों के दामों में तेजी देखने का मिली है। सोने का भाव एक लाख रुपये अधिक पहुंच गया है।
नवरात्र के बाद त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि अमेरिका की ओर से टैरिफ लागू किया है। विदेशों में ब्याज दर घटाने से सोने-चांदी के आभूषणों में तेजी आनी शुरू हो गई है।
टैरिफ लागू हो से पहले 90 से 95 हजार रुपये सोने के भाव थे। 24 कैरेट सोने का भाव एक लाख 13 हजार 500 रुपये है जबकि 22 कैरेट का भाव एक लाख चार हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। चांदी भी एक लाख 21 हजार 200 रुपये प्रति किलोग्राम है। कहा नवरात्रों से सोने-चांदी के भाव में गिरावट होने की उम्मीद है। त्योहारों व विवाह-शादियाें के सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। संवाद
फोटो संख्या:91- सराफा बाजार में एक दुकान में आभूषण खरीदते ग्राहक--संवाद
फोटो संख्या:91- सराफा बाजार में एक दुकान में आभूषण खरीदते ग्राहक--संवाद