फोटो संख्या:81-बुधवार को सुबह कनीना में छाया कोहरा---संवाद
कनीना। कनीना क्षेत्र में इन दिनों सुबह के समय कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। मौसम में आई यह परिवर्तनशील ठंड जहां आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है, वहीं किसानों की सरसों और गेहूं की फसलों के लिए यह कोहरा प्राकृतिक वरदान साबित हो रहा है।
कोहरे के कारण जमीन की सतह पर नमी लंबे समय तक बनी रहती है जिससे गेहूं और सरसों दोनों फसलों की बढ़वार बेहतर होती है। खासकर सरसों में कोहरे से फूल झड़ने की समस्या कम होती है और दाना भराव भी मजबूत होता है।
कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र यादव ने किसानों को सलाह दी कि कोहरा और नमी को देखते हुए फसल में किसी भी प्रकार के रोग की आशंका पर निगरानी रखें और आवश्यकता पड़ने पर ही स्प्रे करें। सामान्य परिस्थितियों में किसी अतिरिक्त दवाई या उर्वरक की जरूरत नहीं होती। संवाद