फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी में मुरझाया फूलों का बाजार, फूलों को ताजा रखना बना चुनौती

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- सब्जी मंडी के नजदीक फूलों की माला तैयार करता दुकानदार--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गर्मी का असर अब फूलों के कारोबार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ते तापमान के कारण फूल जल्दी मुरझा रहे हैं जिससे शहर के फूल विक्रेताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाले फूलों की मांग भी इन दिनों कम हो गई है। इसके चलते महेंद्रगढ़ में फूलों का दैनिक कारोबार पहले की तुलना में काफी घट गया है। दुकानदार विजय ने बताया कि जहां पहले प्रतिदिन करीब 10 क्विंटल फूलों की बिक्री होती थी। अब फूलों की दुकानों पर यह घटकर लगभग 4 क्विंटल रह गई है।
उन्होंने बताया कि शहर में बिकने वाले अधिकांश फूलों की आपूर्ति दिल्ली और रेवाड़ी की फूल मंडियों से होती है। हर सुबह ताजा फूल महेंद्रगढ़ पहुंचते हैं, लेकिन तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण कुछ ही घंटों में उनकी ताजगी कम होने लगती है।
विज्ञापन

ऐसे में दुकानदारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती फूलों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने की है। दुकानदार दिनभर फूलों पर पानी का छिड़काव करते हैं, उन्हें ठंडी जगह पर रखते हैं और गीले कपड़ों से ढककर सुरक्षित रखने का प्रयास करते हैं। इसके बावजूद कई बार शाम तक बड़ी मात्रा में फूल खराब हो जाते हैं।
फूल विक्रेता विजय ने बताया कि धार्मिक स्थलों और घरों में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन कुछ मात्रा में फूलों की बिक्री जरूर हो रही है। लेकिन बड़े आयोजनों की संख्या कम होने और मौसम की मार के कारण कारोबार पर असर पड़ा है। बिक्री में आई कमी और खराब होने वाले फूलों के कारण कारोबार का दायरा सिमट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें