फोटो नंबर-04हिंदू सम्मेलन में भाग लेते लोग। स्रोत-आयोजक
- फोटो : 1
नारनौल। गांव रोपड़ सराय स्थित खड़ेश्री धाम में श्री खड़ेश्री महाराज के तत्वावधान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। नांगल दर्गू मंडल के विभिन्न गांवों से झंडा यात्राएं निकाली गई। लोगों ने भारत माता की जय और सनातन धर्म के जयघोष लगाए।
सम्मेलन के दौरान आश्रम परिसर भगवामय हो गया और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वक्ताओं ने समाज सुधार व राष्ट्र चेतना से जुड़े विषयों पर विचार रखे। पांच प्रमुख विषयों सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया। मास्टर ग्यारसी लाल ने गुरु रविदास जयंती पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। अंत में खड़ेश्री महाराज के आशीर्वचन व भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।