महेंद्रगढ़। नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की गई। सुबह 9 बजे मंदिर परिसर में हवन करने के बाद दोपहर 12 बजे सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी मंदिर में महंत शक्ति नाथ महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने ध्वजा यात्रा निकाली। महिलाओं ने माता भूरा भवानी मंदिर में ध्वज चढ़ाई।
मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव, सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया, कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि 6 अप्रैल को माता का मेला व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ध्वजा यात्रा में बिमला, पिंकी, कमला, राजेश, अनिता, रामरति, धोली, रेखा, सुशीला, माया, प्रियंका, रितु, ममता, सुशील, इंदिरा, ज्योति, मोनू सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही। प्रतिदिन सुबह 9 बजे महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में हवन किया जाता है।