फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में फ्लैग मार्च, नाकाबंदी कर वाहन जांचे

विज्ञापन
फोटो नंबर-17चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। जिले में शांतिपूर्ण तरीके और भयमुक्त विधानसभा चुनाव करवाने को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। बॉर्डर और भीतरी नाकों पर सख्ती बरती जा रही है। नाकों से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा सीएपीएफ की कंपनियों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाल निर्भीक मतदान करने की अपील की जा रही है। चुनाव को लेकर रात के समय अधिकारी नाकाबंदी पर जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नाकों से गुजरने वाली हर गाड़ी की जांच की जा रही है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व चुनाव के दौरान माहौल खराब न कर सके।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिलेभर में नाकाबंदी कर रखी है। इसके अतिरिक्त जिले में आई हुई सीएपीएफ की कंपनियों के साथ मिलकर पुलिस द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध गाड़ियों को साइड में खड़ी करवाकर उसको अंदर से पूरा जांचा गया, ताकि किसी भी प्रकार के हथियार व मादक पदार्थ आदि को पकड़ा जा सके। इसके अतिरिक्त जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च भी निकाला गया। फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें