फोटो 10पत्रकार पर हमला करने वाले पुलिस गिरफ्त में आरोपी।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। पुलिस ने शास्त्री नगर में पत्रकार हुए हमले की गुत्थी को सुलझाते हुए 5 आरोपियों भिवानी जिले के पवन, अभिषेक, रविन्द्र, और रजत को गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में प्रयोग गाड़ी भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी की शाम पत्रकार बलवान शर्मा पर घर में घुसकर मुंह पर नकाब पहने कुछ युवकों ने हमला कर दिया था।इस मामले में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर डीएसपी भारत भूषण के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया।
पत्रकार पर हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों भिवानी जिले के पवन, अभिषेक, रविन्द्र, और रजत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हमला आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर था।
पबलवान का उसके जीजा के साथ पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा है। जहां एक तरफ शिकायतकर्ता की बहन ने अपने पति (शिकायतकर्ता के जीजा) के खिलाफ घरेलू हिंसा और खर्चे के लिए कोर्ट में केस डाला हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ जीजा ने भी इनके खिलाफ पैसों के लेनदेन को लेकर भिवानी कोर्ट में लाखों रुपये का सिविल सूट दायर किया हुआ है। इसी आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
शिकायतकर्ता के जीजा ने ही आरोपियों को रुपये देकर मारपीट करने, धमकाने के लिए भेजा था। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की थी।
उधर बलवान शर्मा का कहना है कि रुपये लेने देन का आरोप हमने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाने के बाद दबाव बनाने के लिए लगाया था। यह आरोप पूरी तरह से झूठा है। 2013 में लेन-देन दर्शाया है। मेरे फर्जी साइन किए हुए हैं। अभी मामला कोर्ट में विचाराधीन है।