फोटो संख्या:72- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतनाली में विद्यार्थी का दाखिला करते कमेटी
महेंद्रगढ़। आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत दाखिला प्रक्रिया। रविवार को अवकाश के दिन भी विद्यार्थी का दाखिला किया गया। रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतनाली में पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
चौथे चरण में अब तक 10 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है। सोमवार को दाखिले की अंतिम तिथि रहेगी, जबकि 6 अगस्त तक फीस जमा करवाई जा सकेगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज प्रेम पाल ने बताया कि पहली, द्वितीय व तीसरी चरण की सूची के बाद चौथे चरण की सूची के आधार दाखिला किया जा रहा है। रविवार को अवकाश के बाद भी 5 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। सोमवार को दाखिला लेने का अंतिम दिन रहेगा व छह अगस्त तक फीस जमा करवा सकते है। संस्थान में 216 सीट पर दाखिला किया जाना है। 110 विद्यार्थियों ने दाखिला ले चुके है। 106 सीट अभी भी रिक्त बची हुई है।