फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा

Mon, 05 Aug 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-14प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। श्रावण मास की अमावस्या के पावन अवसर पर धार्मिक व सामाजिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने श्री दुर्गा मंदिर देवस्थान से प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी के यजमान सत्यनारायण पांडे व विनोद पांडे को परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवा कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन संगठन के संस्थापक घनश्याम गर्ग के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी संगठन के संरक्षक चेतन जिंदल अपने भजनों व राधा रानी के जयकारों से भक्तों में जोश भर दिया। प्रभात फेरी श्री दुर्गा मंदिर देवस्थान से शुरू होकर मोहल्ला चौधरीयान, काला भाटा, बड़का कुआं, सुरजी भुआ का मंदिर व हाटा चौक होते हुए वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से, हेमंत अग्रवाल, बल्लू दीवान, मनोज गोयल, सीताराम चौबे, पवन कुमार गुप्ता, सुभाष गर्ग, हर्ष गर्ग, संदीप गुप्ता, अमित मित्तल, सुमंत बंसल, संजय गोयल,आशु गोयल, सतीश शर्मा, सुनील शर्मा, अमित गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें