फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के पांच विद्यार्थी कैंपस प्लेसमेंट में चयनित

Thu, 17 Apr 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के बीवॉक रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट विभाग के पांच विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित प्रतिष्ठित रिटेल कंपनी दिल्ली ड्यूटी फ्री में चयन हुआ है।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ लॉग लर्निंग के अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्य ने बताया कि विभाग के पांच विद्यार्थियों सुमित कुमार, राहुल शाह, प्रशंसा कुमारी, महक और बिपिन कुमार का कैंपस प्लेसमेंट में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजक व विभाग के समन्वयक डॉ. सुयश मिश्रा ने बताया कि दिल्ली ड्यूटी फ्री के वरिष्ठ प्रबंधकों ने विद्यार्थियों के कौशल को व्यावहारिक दृष्टिकोण से परखा। साथ ही साक्षात्कार के माध्यम से विद्यार्थियों के संगठनात्मक कौशल, रिटेल ऑपरेशन का अनुभव, नेतृत्व कौशल, वित्त कौशल, समय प्रबंधन पहलुओं को जांचने के बाद विद्यार्थियों का चयन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें