महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत संचालित प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग प्रौद्योगिकी विभाग के पांच विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट अभियान में शानदार सफलता हासिल की है। इन विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है जिससे विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उद्योग जगत में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की बढ़ती पहचान और स्वीकार्यता को दर्शाती है।
कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभाग के संकाय सदस्यों अनिल कुंडू और डॉ. संदीप बूरा के योगदान की भी सराहना की।