फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बदलते मौसम से वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
फोटो संख्या:-67 उप नागरिक अस्प्ताल कनीना में मरीजों की जांच करते चिकित्सक--संवाद
विज्ञापन
कनीना। बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। दिन में तेज गर्मी, शाम को हल्की बूंदाबांदी और रात में अचानक ठंड के कारण वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और गले के संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

वउप नागरिक अस्पताल कनीना में ओपीडी मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग इस मौसम से अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
डॉ. अंकित ने बताया कि तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से शरीर का संतुलन बिगड़ रहा है जिससे संक्रमण और वायरल बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। अधिकांश मरीज मौसम के बदलाव के कारण बीमार हो रहे हैं लेकिन स्थिति नियंत्रण में है और सभी आवश्यक दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक लोगों को सलाह दे रहे हैं कि इस मौसम में ठंडी चीजों का सेवन न करें, सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनें, भीगने से बचें और संतुलित आहार लें। पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
तेज बुखार, लगातार खांसी या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। स्वयं दवा लेने से बचें। समय रहते सावधानी और चिकित्सकीय सलाह का पालन स्वास्थ्य संकट को रोकने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें