फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लंबित मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे पांच सफाई कर्मचारी

Tue, 28 Apr 2026 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58 कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन सफाई कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इसकी अध्यक्षता उपप्रधान सोनू ने की। उनके साथ सफाई कर्मचारी चंदा, आशा, रामपाल, बृजमोहन ने क्रमिक अनशन किया।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी पांच सफाई कर्मचारी सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ रहे। उन्होंने बताया कि लंबित मांगों को लेकर संघ व सरकार के मध्य कई बार वार्ता हो चुकी है और इनमें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं।
वर्ष 1997 से 2026 तक सफाई व सीवर कर्मचारियों की पक्की भर्ती नहीं की गई है। संघ की ओर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक व दो मई को धरना-प्रदर्शन व हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सरकार ने दो मई तक मांगों का समाधान नहीं किया तो संघ हड़ताल को आगे बढ़ाने या अनिश्चितकालीन काम छोड़ हड़ताल करने का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें