फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पॉलीथिन का उपयोग करने पर सात हजार रुपये के काटे पांच चालान

विज्ञापन
फोटो 1दुकानों पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन की जांच करते अधिकारी।स्रो - फोटो : samvad
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नारनौल की टीम ने पॉलीथिन का उपयोग करने पर सात हजार रुपये के पांच चालान काटे हैं। यह कार्रवाई एसडीओ गौरव व जेई योगेश कुमार के नेतृत्व में की गई। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से शहर में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं जिनके माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में आम जनता को जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए खतरा है। प्रदूषित पर्यावरण से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें