दमकल विभाग के इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर 1:30 बजे सूचना मिली कि कनीना क्षेत्र के रेवाड़ी रोड पर खेत में आग लग गई है। आग लगने से करीब पांच एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत के ऊपर से जा रही हाई वोल्टेज की तारों की स्पार्किंग से निकली चिनगारी से आग लगी है। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। खेत के मालिक दीपक चौधरी ने बताया कि खेत में आग की सूचना मिलने पर 112 नंबर व दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। हलका पटवारी अनूप सिहाग ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। कस्बे के लोगों ने सरकार से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।