फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्मार्ट मेगा मार्ट के कर्मचारी से 8 लाख रुपये लूटने के पांच आरोपी गिरफ्तारी

Thu, 10 Aug 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कर्मचारी काॅलोनी में 10 दिन पहले स्मार्ट मेगा मार्ट के कर्मचारी से हुई 8 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया जबकि दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पहले 9 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था, जिसमें स्मार्ट मेगा मार्ट का कर्मचारी विनोद भी शामिल है। विनोद ने ही आरोपियों को मार्ट के कर्मचारी प्रदीप द्वारा मालिक के घर से 8 लाख रुपये की राशि लेकर जाने की मुखबरी की थी। यही नहीं विनोद ने आरोपियों के साथ पहले उस एरिया की रेकी थी और जिस घर से राशि लाई गई थी, उसके बारे में बताया था। घर से लेकर मार्ट के रास्ते की पूरी जानकारी दी गई थी कि प्रदीप कहां से जाएगा? अब इस मामले में पुलिस ने सलूनी निवासी संदीप उर्फ बच्ची, साहारपुर निवासी सोमबीर उर्फ सिकंदर, संदीप उर्फ डॉक्टर, प्रवीण उर्फ पीकेएस, चरखीदादरी के पालडी निवासी नितिन उर्फ भांजा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 9 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल ने पकडे़ गए इन पांच आरोपियों के कब्जे से 10 हजार रुपये की राशि बरामद की है। इसके अलावा इससे पहले पकड़े गए आरोपियों से 1500 रुपये और वारदात में प्रयोग की गई दो बाइक बरामद की है। बाकी राशि की बरामदगी को लेकर आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।

संदीप, सोमबीर, शुभम व प्रवीण ने दिया था वारदात को अंजाम
इस मामले में पकडे़ गए संदीप, सोमबीर, शुभम व प्रवीण ने उस दिन वारदात को अंजाम दिया था। चारों एक-एक बाइक पर बैठकर आए थे और पिस्तौल दिखाकर 8 लाख रुपये की राशि लूटी थी।
विज्ञापन


किराये के मकान पर रहते थे अधिकतर आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए अधिकतर आरोपी इस तरह की वारदात करते थे। अधिकतर आरोपी बाछौद निवास प्रवीण के यहां किराये के मकान पर रहते थे और यही पर ही सभी ने सलाह करके लूट की वारदात की साजिश रची थी।

यह था पूरा मामला
महेंद्रगढ़ रोड स्थित स्मार्ट मेगा मार्ट में कार्यरत प्रदीप 29 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे मार्ट के मालिक के घर से सामान खरीद के भुगतान के लिए आठ लाख रुपये की राशि लेने के लिए बाइक पर आया था। जब वह बैग में राशि लेकर वापिस बाइक से जा रहा था तो मालिक के घर से 100 मीटर की दूरी पर बाइक पर सवार नकाबपोश लोगों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। इतनी देर में पीछे से एक बाइक पर सवार दो अन्य नकाबपोश भी आ गए थे। इन चार नकाबपोश लोगों ने उसे रोक लिया और बंदूक दिखाकर उससे बैग छीन लिया था। घटना को अंजाम देकर आरोपी बाइक सवार विपरीत दिशाओं में भाग गए थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया था।


मेगा मार्ट के कर्मचारी से 8 लाख रुपये लूट मामले में अब पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन को रिमांड और दो को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मेगा मार्ट के कर्मचारी विनोद ने ही आरोपियों को मुखबरी की थी। इस मामले में अब कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

-एसआई अश्वनी, जांच अधिकारी, शहर थाना, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें