फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालयों में यूजी कक्षाओं के दाखिले के लिए जारी की पहली सूची

Fri, 14 Jul 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालयों में यूजी कक्षाओं की दाखिले की पहली सूची जारी कर दी गई है। फाइल सूची शाम 6 बजे जारी की गई थी। सुबह 12 बजे कट ऑफ लिस्ट जारी हो गई थी लेकिन कुछ विद्यार्थियों द्वारा ओब्जेक्शन लगा दिया गया था। इस वजह उच्च अधिकारियों ने दोपहर को जारी लिस्ट को प्रोविजनल घोषित कर दिया था। उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने शाम छह बजे अपनी फाइनल लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी विजय यादव ने बताया कि विभाग द्वारा वीरवार सुबह मेरिट सूची जारी की गई है लेकिन बाद में उस लिस्ट को साइट पर प्रोविजनल दिखा दिया। शाम छह बजे फाइल सूची जारी गई। उन्होंने बताया कि पहली कट ऑफ लिस्ट में देरी होने की वजह से फीस का समय बढ़ाया जा सकता है लेकिन अभी इसका कोई शेड्यूल नहीं आया है। विद्यार्थी 16 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।
ऑनलाइन जमा करवानी होगी फीस
कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा गया है। जिस पर उसको कौन सा कॉलेज मिला है, इसकी जानकारी दी गई है। मैसेज पर फीस जमा करवाने के लिए लिंक भी भेजा गया है। लिंक के माध्यम से विद्यार्थी फोन पे या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फीस जमा करवा सकता है। विद्यार्थी 16 जुलाई के बाद दस्तावेजों की हार्ड काॅपी महाविद्यालय में लेकर आना होगा। इसके अलावा फीस जमा करवानेवाली हार्ड कॉपी भी लाना अनिवार्य है। महाविद्यालय में तीन कमेटियां बनाई गई है।
विज्ञापन

एबीसी आईडी होना अनिवार्य:
राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी मक्खन सिंह ने बताया कि दाखिले के समय विद्यार्थियों के पास एबीसी आईडी होना चाहिए ताकि दाखिले के समय कोई दिक्कत न हो। अगर किसी विद्यार्थी का आईडी नहीं बन रही है। तो वह आईजीयू की बेवसाइट पर हेल्पलाइन से बात कर समाधान पा सकता है। पहली सूची में जिन विद्यार्थियाें का नाम आया हुआ है। उनके मोबाइल नंबरों पर मैसेज जाएगा। अगर किसी कारण वंश कोई विद्यार्थी न तो फीस जमा करवाई और न ही दाखिला लिया तो उसका नंबर फिलिकल काउंसलिंग में आएगा। महाविद्यालय में संकाय अनुसार चार कमेटी बनाई हुई है।
विज्ञापन

-
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में कटेगरी वाइज मेरिट सूची
कैटेगरी बीए बीकॉम बीसीए नॉन मेडिकल मेडिकल
जनरल 84 87 94.4 82.6 78.2
ईडब्ल्यूएस 65.4 47.8 84.4 54.71
हरियाणा जनरल 69.8 88.4 67.2 49.8
हरियाणा ईडब्ल्यूएस 51.6 81.4
एससी 50.2 79 58.2
डीएससी 50.2 75 56.2
बीसीए 42.2 82.4 53.2
बीसीबी 63 85.4 61.6
डीए 67.6 - -
राजकीय महिला महाविद्यालय
बीए बीकॉम बीए ऑनर्स एनएम एम
जनरल 84.2 80.4 84.2 93 89
ईडब्ल्यूएस 55.4 - 71.2 71.6
हरियाणा जरनल 59.8 59.2 66.2 84.6 75.6
हरियाणा ईडब्ल्यूएक - - 69.8
एसी 55.5 73.6 59.4
डीएससी 59 -
बीसीए 48.6 68.8 57
बीसीबी 51.4 81.6 72.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें