फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नंगला से नारनौल के लिए शुरू हुई बस सेवा

Fri, 14 Jul 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। नंगला से नारनौल के लिए बस सेवा शुरू की गई है। बस सेवा शुरू होने पर गांव नंगला के समाजसेवी बीर सिंह ने बस चालक व परिचालक को माला पहनाकर बस को नारनौल के लिए रवाना किया। यह बस गांव नंगला से सुबह 8:15 बजे से चलकर 10:45 बजे नारनौल पहुंचेगी। नंगला की सरपंच सोनू देवी ने बताया कि ग्रामीणों को सुबह सतनाली, महेंद्रगढ़ जाने के लिए कोई भी साधन नहीं था। यहां के लोग काफी परेशान थे। क्योंकि यह क्षेत्र राजस्थान कि सीमा के साथ लगता है। इसलिए यहां आने जाने के लिए कोई भी रोडवेज या किसी अन्य साधन कि व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए बीर सिहं व ग्राम पंचायत ने रोडवेज महाप्रंबधक से मांग करने पर आज यह बस सेवा शुरू हो पाई है। वही बीर सिंह ने बताया कि गांव से सुबह नंगला से पथरवा, सतनाली पढ़ने के लिए विद्यार्थी जाते है लेकिन उनके लिए कोई भी व्यवस्था नहीं थी। लेकिन ग्रामीणों में अभी रोष है क्योंकि ये बस सुबह तो चल गई। दोपहर व शाम के लिए नहीं चलाई गई है। इसको लेकर जल्द ही रोडवेज महाप्रबंधक से मिलकर इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा और इस बस का दोपहर व शाम का चक्कर लगाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें