फोटो 24 सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान मौजूद वर वधू।स्रोत:संस्था
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं बेलाज की ओर से जिले में पहली बार पांच कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह वीरवार को राधा कृष्ण मैरिज गार्डन में किया। कार्यक्रम में पांच जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह क्लब ने धूमधाम से किया। इसमें वर एवं वधू पक्ष ने स्वेच्छा से एक दूसरे को पसंद करने के उपरांत विवाह के लिए आवेदन किया।
आचार्य बजरंग शास्त्री ने पूर्ण विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ संगीतमय फेरे संपन्न करवाए। वर वधू ने वरमाला पहनाकर एक दूसरे को स्वीकार किया। संवाद