फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मसानी मंदिर के पास चलाई गोली, सनसनी

Mon, 19 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
यहां के मोहल्ला नई सराय स्थित माता मसानी परिसर में मंदिर के पास शनिवार देर रात दो युवकों में विवाद हो गया। इसमें एक युवक ने बंदूक निकाल कर वहां फायर कर दिया। युवक के मंदिर परिसर में फायर करने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस बारे में किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं की है। जबकि सोशल मीडिया में यह पोस्ट वायरल हो गया है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात को माता मसानी पर कुछ लोग बैठे हुए थे। वहां पर उनकी आपस में कहासुनी हो  गई। कहासुनी बढ़ने पर वहां पर एक युवक ने दूसरे युवक के बंदूक तान दी। इसके बाद उसने जमीन में दो फायर कर दिए। इससे एक गोली का बारूद उछल कर एक अन्य युवक को लग गया। इस घटना की जानकारी हालांकि किसी ने पुलिस को नहीं दी, मगर वहां के शख्स ने इस घटना को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


वहीं इस बारे  में पुलिस के पीआरओ नरेश कुमार का कहना है कि अभी किसी ने घटना की शिकायत  नहीं दी है। शिकायत देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें