फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली में मिट्टी तेल का बड़ा जखीरा पकड़ा

Mon, 19 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
केरोसीन के 27ड्रम पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने अटेली के रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग पर बने एक गोदाम से केरोसिन का बड़ा जखीरा पकड़ा है। सीआईडी की मुस्तैदी के चलते मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने मौके पर 27 केरोसिन के भरे ड्रम पकड़े। ड्रमों को ले जा रहा वार्ड न. 10 निवासी पंकज को मौके पर गाड़ी के साथ पकड़ लिया गया है। जिन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रमुख राजेश देवी ने इस सेकेंडल के पीछे बड़ी मछलियों के शामिल होने की बात कही है। पूरे घटनाक्रम के दौरान जिला प्रमुख भी साथ रही।  वहीं पिछले दिनों पूर्व विधायक ने इसके पीछे बड़े राजनीति लोगों के शामिल  होने का आरोप लगाया था। लेकिन आरोप प्रत्यारोप के बाद भी इन पर अंकुश नहीं  लग पाना कहीं ना कही पहुंच की बात को पक्का करता है।
विज्ञापन


जिला में गरीबों को मिलने वाले राशन की कालाबाजारी हो रही थी। इसको संज्ञान में लेते हुए जिला  प्रमुख राजेश देवी ने सीएम से शिकायत की थी। कुछ दिन पूर्व नारनौल में दो ट्रक गेहूं बरामद किए थे। इन ट्रकों को नांगल चौधरी राशन के डिपो पर जाना था, मगर ये नारनौल एक निजी गोदाम में उतारे जा रहे थे। जिसके बाद जिला  प्रमुख ने इसकी शिकायत सीएम को कर दी। शिकायत मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग ने  करीब एक सप्ताह पूर्व ही अटेली के महासर गांव से एक गोदाम से राशन के  गेहूं बरामद किये थे। वहीं रविवार को फिर से अटेली में कार्रवाई की गई है।
रविवार  सुबह अटेली के पास रेवाड़ी-नारनौल रोड़ के ऊपर बना एक गोदाम में गरीबों को  दिया जाने वाला मिट्टी के तेल के 27 ड्रम भरे मिले।

हालांकि इन ड्रमों की  सच्चाई जानने के लिए इनके सैंपल लेकर लेबोट्री में भेजा जा रहा है लेकिन  ऊपरी सतह पर जहां यह ड्रम रखे गए हैं वहां न तो खाद्य आपूर्ति विभाग ने कोई स्थान चून रखा और ना ही अन्य पेट्रोल पदार्थ रखने का स्थान बनाया हुआ है  इसलिए मुख्यमंत्री की उडन दस्ते की टीम ने मौके पर गाड़ी के साथ पकड़े गए अटेली के वार्ड न. 10 में रहने वाला पंकज पर मामला दर्ज करवाने की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन


सुबह सीआईडी ब्रांच को मुखबरी मिली कि गरीबों को  वितरित होने वाला मिट्टी का तेल एक गोदाम में रखा हुआ है। उसको बेचने के  लिए ले जाया जा रहा है। उसी सूचना पर छापा मारा गया तो वहां गाड़ी तथा  मिट्टी का तेल बरामद हुआ। इस मौके पर सीआईडी के निरीक्षक विश्वजीत, सीएम  फ्लाइंग से इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, रणबीर एएसआई, एसआई लालसिंह, सहित अनेक  पुलिस कर्मी मौजूद रहे। गुड़गांव से सीएम फ्लाइंग में पहुंचे कृृष्ण कुमार  तथा सीआईडी के विश्वजीत, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक सत्यवीर व उप निरीक्षक रवि  मौके पर पहुंचे तो 27 ड्रम जिसमें करीब 13 हजार पांच सौ लीटर मिट्टी का तेल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें