फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर दमकल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
फोटो संख्या:59-महेंद्रगढ़ दमकल  विभाग कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते दमकल कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने दमकल विभाग कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रही।
विज्ञापन

जिले में 40 फायर कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं जबकि 15 कर्मचारियों की आपातकालीन सेवाओं में तैनाती की गई है। दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में भीषण आग लग गई थी। आग को बुझाते हुए फायर के दो कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह आग में झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाए।
विज्ञापन

शहीद का दर्जा दिलवाने को लेकर संघ के पदाधिकारियों की चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधियों से कई बार बातचीत हुई। सकारात्मक जवाब नहीं मिलने के कारण दमकल कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगें नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें