फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर दमकल कर्मचारी भूख हड़ताल पर डटे

विज्ञापन
फोटो संख्या:64 कार्यालय में नारेबाजी करते दमकल विभाग कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल सोमवार को 20वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने दमकल विभाग कार्यालय में सोमवार व मंगलवार को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। राज्य कमेटी के आदेशानुसार हड़ताल 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि सोमवार को अमरजीत यादव, सतीश कुमार ने सुबह नौ से पांच बजे तक क्रमिक अनशन पर बैठ गए है। एक व दो मई को दो दिवसीय नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदेश सरकार नहीं मानी तो अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से कोई अभी तक सकारात्मक जवाब नहीं आया है। लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कंपनी में लगी आग बुझाते हुए कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है। राज्य कमेटी के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें