फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परिचालक को फंसाने के लिए बैग में रखा था कट्टा, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो नंबर-04पुलिस की गिरफ्त में आरोपी चालक। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक के बैग से देसी कट्टा मिलने के मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है। परिचालक को रंजिश के कारण झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची गई थी। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने इस मामले में दूसरे आरोपी सुभाष को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सुभाष भिवानी की विधानगर कॉलोनी का रहने वाला है। इससे पहले मुख्य आरोपी जितेंद्र को पकड़ा जा चुका है जो चरखी दादरी के गांव पचगांव का निवासी है। दोनों आरोपी पहले रोडवेज बस में चालक रह चुके हैं।
डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण के अनुसार, 6 नवंबर को डायल-112 पर सूचना मिली कि हिसार से जयपुर जा रही रोडवेज बस में संदिग्ध वस्तु है। ईआरवी टीम ने सिंघाना रोड पर बस रुकवाई। तलाशी में परिचालक सुरेंद्र के बैग से अवैध देसी कट्टा मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि 2 नवंबर को सुरेंद्र और चालक जितेंद्र के बीच झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए जितेंद्र ने सुरेंद्र को हथियार के केस में फंसाने की योजना बनाई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सबूतों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 7 नवंबर को जितेंद्र को गिरफ्तार किया।
आगे की जांच में सुभाष की भूमिका सामने आई। वह भी पहले सुरेंद्र के साथ एक ही बस में चालक था और उसका भी सुरेंद्र से विवाद हुआ था। करीब एक महीने पहले बस की सफाई के दौरान उसे देसी कट्टा मिला था, जिसे उसने अपने पास रख लिया।
बाद में उसने यह कट्टा जितेंद्र को दे दिया। आरोप है कि जितेंद्र ने योजना बनाकर इसे परिचालक के बैग में रख दिया। पुलिस ने सुभाष को 11 नवंबर को गिरफ्तार कर थाना शहर नारनौल पुलिस को सौंप दिया।
डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने सिर्फ हथियार मिलने के आधार पर नतीजा नहीं निकाला, बल्कि पूरी घटना की कड़ियां जोड़कर जांच की। एसपी दीपक कुमार ने चेतावनी दी कि निर्दोष को झूठे केस में फंसाने और पुलिस को गुमराह करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें