गांव बलाना में कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित ताराचंद ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय दुकान बंद थी। वह कहीं गया था।
विज्ञापन
अंदर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो जाने से कपड़ों में आग लग गई। सूचना मिलने पर उनके घरवाले और ग्रामीण भी पहुंच गए। उन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। आग से हजारों का नुकसान का अनुमान है।