फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर दमकल कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी 12-12 घंटे

विज्ञापन
फोटो नंबर-15दमकल विभाग में खड़ी फायर बिग्रेड की गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दिवाली पर पटाखों और रोशनी के बीच आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए दमकल विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन

हर साल दिवाली पर आग की कई घटनाएं होती हैं। पटाखों के अलावा दुकानों में जलता दीपक छोड़ देना और सजावट के लिए लगाई गई अतिरिक्त बिजली की झालरों से शॉर्ट सर्किट होना भी आग का कारण बनता है। इसलिए विभाग ने खास सतर्कता बरतने की तैयारी की है।
शहर के पुराने और तंग बाजारों में आग पर काबू पाना विभाग के लिए बड़ी चुनौती रहता है। संकरी गलियों और अतिक्रमण के कारण कई बार बड़ी दमकल गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच पातीं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए विभाग ने छोटी दमकल गाड़ी और फायर बाइक भी तैयार रखी हैं। ये अग्निशमन यंत्र लेकर तंग गलियों तक पहुंचेंगी और शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करेंगी। विभाग का प्रयास है कि किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई कर जान-माल का नुकसान रोका जाए।
गत वर्ष जिले में करीब 25 जगह लगी आग
पिछले साल 15 से 23 अक्तूबर के बीच जिलेभर में आग लगने की करीब 25 घटनाएं हुई थीं। इनमें से दस घटनाएं नारनौल के अंदर हुईं। निजामपुर रोड पर एक कुरकुरे फैक्टरी और पुरानी अनाज मंडी में भी आग लगी थी। करीब पांच साल पहले महावीर मार्ग पर भीषण आग लगी थी।
जिले में आग बुझाने के लिए हैं आठ दमकल गाड़ियां
जिले में दमकल विभाग के पास कुल आठ गाड़ियां हैं। नारनौल में तीन, महेंद्रगढ़ में दो, जबकि अटेली, नांगल चौधरी और कनीना में एक-एक गाड़ी है। हालात ज्यादा गंभीर होने पर आसपास के स्टेशनों से भी गाड़ियां मंगवा ली जाती हैं। कर्मचारियों की बात करें तो नारनौल में 16, महेंद्रगढ़ में 22, जबकि नांगल चौधरी, अटेली और कनीना में 6-6 कर्मचारी तैनात हैं।
वर्जन:
दिवाली के त्योहार को लेकर दमकल विभाग पूरी तरह सतर्क रहेगा। कर्मचारियों की ड्यूटी 12-12 घंटे कर दी गई है। त्योहार पर कहीं भी आग लगे तो विभाग के टोल फ्री नंबर पर तुरंत फोन करें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।-राजबीर सिंह, फायर ऑफिसर, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें