फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय योगासन में दीपांशु, देवेश और फलक ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हुडा सेक्टर स्थित एक निजी स्कूल में छठी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। तकनीकी सचिव अरुण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल सिंगल, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर मुकाबले हुए।
विज्ञापन

ट्रेडिशनल सिंगल बॉयज वर्ग में दीपांशु, देवेश कुमार, नीरज कुमार, राकेश कुमार और सिकंदर कुमार ने अपनी-अपनी आयु श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स वर्ग में फलक, साक्षी, शिवानी, राकेश कुमार और निर्मला देवी विजेता रहीं। आर्टिस्टिक सिंगल में जयवंत और परिणीति ने बाजी मारी।
डॉ. निलेश मुदगल ने कहा कि प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर डॉ. भंवर सिंह, रीना देवी और योगाचार्य डॉ. नितिन सहित निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें