फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेकेदार पर फायरिंग, गाड़ी में लगी गोली

विज्ञापन
कैंपर गाड़ी पर लगी गोली का निशान व घटना स्थल पर जानकारी जुटाती पुलिस। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जमालपुर मोहल्ले में थ्री व्हीलर में सवार युवकों ने शराब के ठेकेदार पर शनिवार सुबह 11 बजे फायरिंग कर दी। इसमें गोली कैंपर पर लगी। शिकायत सिटी थाना पुलिस ने एक नामजद पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नांगतिहाडी निवासी कपिल कुमार शनिवार की सुबह 11 बजे बोलेरो कैंपर गाड़ी से हुडिना के शराब के ठेके पर जा रहा था। जैसे ही वह जमालपुर मोहल्ले में पहुंचा तो थ्री व्हीलर में बैठे तीन-चार युवकों ने उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता तब तक एक युवक ने फायर कर दिया, जोकि गोली गाड़ी में लग गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक खोल बरामद किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया की पीड़ित का शराब का ठेका है। सुबह कुछ युवकों ने उस पर हमला किया। पीड़ित ने एक युवक पर शक जताया है। दोनों की किसी बात पर पुुरानी रंजिश चल रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। कपिल की शिकायत पर देवेंद्र और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें