फोटो 1चावल से भरे ट्रक में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोग।संवाद
नारनौल। नारनौल के सीमावर्ती राजस्थान के गांव जसरापुर के पास चावल से भरे एक ट्रक में आग लग गई। इससे चावल जलकर राख हो गया।
सोनीपत से अहमदाबाद की तरफ चावल से भरा एक ट्रक जा रहा था। इस दौरान जसरापुर गांव के पास ट्रक का आगे का टायर फट गया। इससे संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गया। इससे उसमें भीषण आग लग गई। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही मिनटों में आग ने भयावह रूप ले लिया। देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक में भरी चावल की बोरियों ने आग को और विकराल बना दिया। सूचना मिलते ही खेतड़ी और चिड़ावा से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रक जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया जा रहा है। पुलिस मौके पर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।