फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 24 घंटे तैनात रहेंगे दमकल कर्मी, आजाद चौक व नांगल चौधरी में तैनात की गाड़ी

Sat, 11 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं विभाग की तरफ से अस्थायी रूप से एक नांगल चौधरी में भी दमकल गाड़ी तैनात कर दी है, क्योंकि नांगल चौधरी नारनौल दमकल केंद्र से करीब 40 किलोमीटर दूर पड़ता है। इसकी वजह से अगर नांगल चौधरी कस्बे में कोई आगजनी की घटना हो जाती है तो तुरंत काबू पाया जा सके। वहीं नारनौल के आजाद चौक पर भी शनिवार को एक दमकल गाड़ी तैनात कर दी गई है। दमकल विभाग की तरफ से दीपावली पर्व पर होने वाली आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए सभी कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है। बता दे कि नारनौल दमकल केंद्र पर 5 दमकल गाड़ी, नांगल चौधरी व अटेली एक दमकल गाड़ तैनात रहेगी।
विज्ञापन



दो बाइक भी तंग गलियों में आगजनी की घटना को करेंगी काबू

अगर शहर की तंग गलियों में आगजनी की घटना होती है, इस बार बाइक की मदद से आगजनी की घटना पर विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश करेगा। इस बाइक पर दो सिलेंडर लगे हुए है, जिसकी मदद से समय रहते दमकल विभाग की तरफ से आग पर काबू पाया जा सकेगा।

24 घंटे दीपावली पर तैनात रहेंगे दमकल कर्मी

जिला में सभी दमकल कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। वह दीपावली पर्व पर 24 घंटे अपनी सेवा देंगे। अगर शहर या फिर जिला में कहीं पर आगजनी की घटना होती है तो समय रहते दमकल गाड़ी पहुंच कर आगजनी पर काबू पाएगी।
विज्ञापन





जिला के सभी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है और दीपावली पर्व पर 24 घंटे तक ड्यूटी देंगे। दीपावली पर्व आगजनी की घटना पर काबू पाने के लिए एक दमकल गाड़ी आजाद चौक पर तैनात कर दी है।
विज्ञापन

-राजबीर सिंह, दमकल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें