फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिखा कोहरे का असर

Sat, 11 Nov 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
नारनौल शहर में सीजन का पहली बार छाया कोहरा।
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। इसके चलते शनिवार को इस मौसम का पहला कोहरा देखने को मिला। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को नारनौल अधिकतम तापमान में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तामपान 16 डिग्री पर पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम में परिवर्तन आने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ और पर्यावरणविद् डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव और तापमान के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वीरवार को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जिला महेंद्रगढ़ में तेज गति हवाओं के साथ रुक-रुक कर रात्रि, सुबह के दौरान हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिली। बूंदाबांदी के चलते ठंड बढ़ गई है। जिससे लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। जिसके चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें