फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: रघुनाथ पुरा की पहाड़ी में लगी आग, तीन दमकल गाड़ी आग पर काबू पाने में जुटी

Wed, 03 Apr 2024 04:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

रघुनाथपुरा निवासी ने सुनील ने दमकल केंद्र व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने आग लगने की जानकारी दमकल केंद्र को दी थी। लेकिन एक घंटे तक गाड़ी नहीं पहुंची और न ही प्रशासन की तरफ से कोई आया। सुनील ने बताया कि उनका ईंधन जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
रघुनाथपुरा की पहाड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल-सिंघाना मार्ग पर रघुनाथपुरा की पहाड़ियों में बुधवार सुबह आग लग गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल केंद्र की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची। जो आग पर काबू पाने के लिए दोपहर तीन बजे तक जुटी रही। बताया जा रहा है कि रघुनाथ पुरा की पहाड़ी के पास दोपहर में ईंधन में आग लगी थी। जिसकी सूचना दमकल केंद्र को दी गई। लेकिन समय पर दमकल गाड़ी नहीं आने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूर तक आग फैल गई।

विज्ञापन




जिससे लोगों को ईंधन जलकर राख हो गया। वहीं इस आगजनी की चपेट में अनेक पेड़ भी आकर झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई में जुट गए। रघुनाथपुरा निवासी ने सुनील ने दमकल केंद्र व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने आग लगने की जानकारी दमकल केंद्र को दी थी।
विज्ञापन


लेकिन एक घंटे तक गाड़ी नहीं पहुंची और न ही प्रशासन की तरफ से कोई आया। सुनील ने बताया कि उनका ईंधन जलकर राख हो गया। अगर समय पर दमकल गाड़ी आ जाती तो आग इतना विकराल रूप धारण नहीं करती। वहीं प्रशासन भी उन्हें ही धमका रहा है। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। दमकल टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


दमकल अधिकारी राजबीर ने बताया कि तीन दमकल गाड़ी आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। जहां तक पाइप पहुंच रहा है, वहां तक आग पर काबू पा लिया है। अभी पहाड़ी की चोटी की तरफ आग लगी हुई है। जिसपर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें