फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बाइक रिपेयरिंग दुकान में लगी आग, दो बाइक व स्कूटी जली, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

Wed, 06 Aug 2025 04:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कनीना

सार

बाइक सर्विस व रिपेयरिंग की दुकान में आग लगने से दो स्कूटी व दो बाइक और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
बाइक रिपेयरिंग शॉप में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक एक बाइक सर्विस व रिपेयरिंग की दुकान में आग लगने से दो स्कूटी व दो बाइक और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। दुकानदार ने मौके पर पहुंचकर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दु
विज्ञापन


कानदार द्वारा करीब दस लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। गनीमत रही कि मौके पर दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लिया क्योंकि दुकान के पास ही पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप हैं जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

दुकान संचालक राजू निवासी बुचावास ने बताया कि वह 15 साल से यहां पर बाइक सर्विस व रिपेयरिंग की दुकान चला रहा है। मंगलवार देर रात उसकी दुकान के पास चाय की दुकान चलाने वाले राजू ने फोन कर आग लगने की सूचना दी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। जब दुकान का निरीक्षण किया तो वहां खड़ी दो स्कूटी व दो बाइक सहित सभी प्रकार का सामान जलकर राख हो गया। दुकान में आग लगने से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित ने सरकार व जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें