नारनौल। क्षेत्र के गांव धरसू के पास पदाड़ी (सरसों का भूसा) के ढेर में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। इस पर दमकल की 4 गाड़ियों ने करीब 5 घंटे में काबू पाया । इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने में जुट गए।
विज्ञापन
रमेश नामक व्यक्ति ने धरसू के पास ही पदाड़ी एकत्रित कर रखी थी जिसमें दोपहर में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इस दौरान ट्यूबवेल की मदद से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
बता दें कि जिले के 60 दमकल कर्मियों में से 40 हड़ताल पर चल रहे हैं। इसकी वजह से रोडवेज विभाग के कर्मचारियों के सहारे आगजनी पर काबू पाया जा रहा है। वैसे भी जिला में दमकल कर्मियों की कमी चल रही है। वहीं अब हड़ताल पर जाने से समस्या ओर बढ़ गई है।
विज्ञापन
अगर साल 2025 की बात करें तो जिला में 570 आगजनी की घटना सामने आई थी। इस समय सबसे ज्यादा आगजनी की घटना होती है लेकिन दमकल कर्मियों के हड़ताल पर जाने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।