फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सरकारी गाड़ी से सीआरपीएफ जवान समेत तीन बावल से पहुंचे दोंगड़ा अहीर, केस दर्ज

विज्ञापन
दोंगडा अहीर स्टेंड पर खड़े लोग। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान सीआरपीएफ का एक जवान सरकारी गाड़ी से दो अन्य को लेकर बावल रेवाड़ी से लेकर दोंगड़ा अहीर पहुंच गया। दोंगड़ा अहीर में घर में घुसकर एक युवक से विवाद किया और जान से मारने की धमकी दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने सीआरपीएफ जवान व एक महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सीआरपीएफ के जवान से गाड़ी को जब्त कर लिया। बाद में तीनों को कनीना कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार आरोपी सीआरपीएफ जवान के अनुसार वह ड्यूटी करके आया था। उसे विभाग से लॉकडाउन के दौरान गाड़ी लेजाने की छूट मिली है। हालांकि इस सभी बातों की पुलिस जांच कर रही है। इसकी जानकारी सीआरपीएफ के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

दोंगड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई सुमन ने बताया कि शुक्रवार को दोंगड़ा अहीर निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात एक बजे सचिन, इंद्रपाल व एक महिला उसके घर पर सीआरपीएफ की सरकारी गाड़ी से आए। आरोपियों ने विवाद किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोनू की शिकायत पर हमले में प्रयुक्त सीआरपीएफ की जिप्सी को अपने कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज सुमन ने बताया कि हमले में एक आरोपी सीआरपीएफ जिप्सी का चालक इंद्रपाल सीआरपीएफ में सिपाही कम चालक है। उसने सीआरपीएफ की वर्दी भी पहन रखी थी। हालांकि पुलिस इसकी भी जांच करेगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जवान ने पूछताछ में ड्यूटी करने के बाद बावल आने की बात कहीं है। साथ ही यह भी बताया कि उसे लॉकडाउन में वाहन प्रयोग करने की छूट है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है।
लॉकडाउन के बीच पहुंचे महेंद्रगढ़
कनीना थाना अंर्तगत गांव दोंगडा अहीर में लगे नाके से बीती रात करीब एक बजे एक सीआरपीएफ का जवान बावल रेवाड़ी से जिप्सी लेकर आया था। लोगों के अनुसार गाड़ी पर सीआरपीएफ का स्टीकर लगा हुआ था। नाके पर ग्रामीणों ने उसे रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने नहीं रोका। जिप्सी में सवार सभी सोनू के घर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक इंद्रपाल सरकारी गाड़ी से दो अन्य को बावल से लेकर दोंगड़ा अहीर आया था।
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद चल रहा है
बताया जा रहा है कि सोनू की उसकी पत्नी से संबंध अच्छे नहीं है और अलग रहती है। आरोपी सचिन व महिला बावल में एक कंपनी में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि सचिन इंद्रपाल का साला है। सोनू की पत्नी को लेकर फोन पर इसके बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान गांव में आकर देखलेने की बात कहीं गई थी। जिस पर सीआरपीएफ का जवान साला व महिला के साथ गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें