फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सोलर कंपनी के ट्रांसपोर्टर से लूटे के मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कनीना क्षेत्र के गांव नौताना में सोलर कंपनी के ट्रांसपोर्टर से पिस्तौल दिखाकर व मारपीट कर 5 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। घटना 14 अगस्त देर रात हुई और अब पीड़ित धर्मबीर शिकायत पर कनीना सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित धर्मवीर ने बताया पुलिस को बताया कि वे पिकअप से ऊर्जा सोलर प्राइवेट लिमिटेड के लिए ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। 14 अगस्त को कंपनी के निदेशक देवेंद्र यादव से 5 लाख रुपये लेकर वह सोलर प्लेट के उपकरण लेने और इंस्टॉलेशन के लिए भिवानी गए थे। उनके साथ ही हरकेश, मोहित, महेश और दो मजदूर भी थे।
भिवानी में सोलर प्लेट इंस्टॉल करने के बाद देर रात को घर वापसी कर रहे थे। इसी दौरान जब वे स्याणा गांव के पास पहुंचे तो एक बोलेरो कैंपर और दूध के ड्रम वाली पिकअप ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करने का अहसास होने पर उन्होंने पिकअप को नौताना गांव की तरफ मोड़ दिया। जोहड़ के पास दोनों गाड़ियों में सवार करीब 6-7 लोगों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।
विज्ञापन

धर्मवीर का आरोप है कि आरोपियों के पास लाठी-डंडे और पिस्तौल थे। उन्होंने हथियार दिखाकर पिकअप में रखे 5 लाख रुपये निकाल लिए। बाद में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें