फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूजे-मुर्गियों को पिकअप में भरकर नांगल मोहनपुर की बणी में छोड़ा

विज्ञापन
नांगल मोहनपुर की बणी में छोड़ी गई मुर्गियां। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कोरोना कोविड-19 के चलते खपत नहीं होने के चलते अज्ञात पोल्ट्री फार्म संचालक शनिवार रात मुर्गियों की पिकअप भरकर उन्हें नांगल मोहनपुर गांव की बणी में छोड़कर फरार हो गया। कई मुर्गियां बीमार हालात में थी। जिनसे गांव में महामारी फैलने की संभावना बन गई। सुबह होने पर मुर्गियां इधर-उधर घूम रही थी। खेतों में जाने वाले किसानों ने मुर्गी-चूजे देखे तो गांव के सरपंच को सूचना दी। किसान रोशन लाल ने बताया कि कुत्ते मुर्गियों को मार रहे थे।
विज्ञापन

एसडीएम कनीना रणबीर सिंह को दी गई। किसान ने बताया कि करीब 300 मुर्गियों को छोड़ा गया है। पोल्ट्री फार्म संचालक की तलाश करने के लिय टीम का गठन किया। जो मौके पर जाकर जांच कार्रवाई में जुट गई। मुर्गियों को लावारिश छोड़ने वाले की पहचान की जाएगी। सभी पोल्ट्री फार्म संचालकों को नोटिस दिये जाएंगे।
सतनाली में 250 मृत मुर्गे फेंक गए
सतनाली मंडी। रविवार की सुबह कस्बे के आईटीआई के सामने खुले मैदान में कोई व्यक्ति करीब 250 मृत मुर्गे फेंक कर फरार हो गया। भारी मात्रा में मृत मुर्गे पड़े होने से आसपास बदबू फैल गई। खेतों में जा रहे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना सरपंच को दी। सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह उर्फ ढिल्लु शेखावत ने बताया कि चिकित्सक और पुलिस को सूचित किया। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत मृत मुर्गी-मुर्गों को गड्ढा खुदवाकर नमक और केमिकल डालकर दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें