फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खारिज बीपीएल कार्डों की खुलेगी फिर फाइल, 13,219 उपभोक्ताओं का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
फोटो नंबर- 06डिपो से राशन प्राप्त करने के लिए लाइन में खड़े लोग।फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रेमप्रकाश शर्मा
विज्ञापन

नारनौल। जिले में खारिज किए गए 13,219 राशन कार्डधारकों का फिर से सत्यापन होगा। क्रीड की ओर से इन राशन कार्डों की सूची जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सत्यापन के लिए सौंप दी गई है। विभाग को 31 अगस्त तक जांच प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सत्यापन के बाद जो लाभार्थी पात्र पाए जाएंगे, उनके राशन कार्ड दोबारा बहाल किए जा सकते हैं। इसके लिए संबंधित फूड इंस्पेक्टर लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच करेंगे। लाभार्थियों को स्व-घोषणा पत्र के साथ शपथ पत्र देना होगा जिसे संबंधित सरपंच या पार्षद से सत्यापित कराना जरूरी होगा।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, जिले में फिलहाल करीब 1.43 लाख उपभोक्ता राशन का लाभ ले रहे हैं। क्रीड की जांच में कुछ राशन कार्डों में वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई, जबकि कुछ लाभार्थियों के नाम चार पहिया वाहन दर्ज मिले। कई कार्ड लंबे समय से निष्क्रिय थे।
इसके अलावा दूसरे राज्यों में डुप्लीकेट राशन कार्ड, आधार संबंधी गड़बड़ी और अन्य तकनीकी कारणों से भी कई कार्ड निरस्त किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार, परिवार पहचान पत्र में गलत जानकारी के कारण राशन से वंचित लोगों के लिए अलग सूची भी आने की संभावना है।

राशन न लेने वालों को देना होगा शपथ पत्र
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन राशन कार्डधारकों ने पिछले 12 माह या 6 से 12 माह के बीच राशन नहीं लिया है, उन्हें इसका कारण बताते हुए शपथ पत्र जमा करना होगा। साथ ही भविष्य में नियमित राशन लेने की सहमति भी देनी होगी। वहीं, जिन लाभार्थियों के नाम दूसरे राज्य में भी राशन कार्ड दर्ज हैं, उन्हें पहले वहां का कार्ड सरेंडर कर प्रमाण पत्र विभाग में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

डेटा सत्यापन में ये भी आए मामले सामने

डेटा सत्यापन में ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक है, जीएसटी के तहत 25 लाख रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज है, एक हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि का स्वामित्व है या फिर कंपनी में निदेशक होने जैसी जानकारी रिकॉर्ड में मिली है। ऐसे सभी मामलों की अलग-अलग जांच कर पात्रता का अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बॉक्स
जीवन यापन केवल खेती-बाड़ी पर निर्भर है। खेती से आमदनी भी बहुत कम होती है। खेती की लागत घटाने और आय बढ़ाने के लिए मैंने करीब 11 हजार रुपये की मासिक किस्त पर ट्रैक्टर लिया था। इसके बाद मेरा बीपीएल कार्ड से नाम काट दिया गया और करीब एक साल से राशन नहीं मिल रहा है।-मुल्कराज, गांव गांवड़ी जाट
-
पिताजी खेती करते हैं और मां गृहिणी हैं। मैं अभी पढ़ाई कर रहा हूं। पीपीपी में गलत तरीके से गाड़ी दर्ज होने के कारण हमारा बीपीएल कार्ड से नाम काट दिया गया। हमारे पास कोई गाड़ी या दुपहिया वाहन नहीं है। करीब छह माह से राशन नहीं मिला।-अजय, गांव मांदी
विज्ञापन






इतने राशन कार्ड धारकों को मिल रहा राशन

पीआर सेंटर कुल राशन कार्ड

अटेली 16165
कनीना 23656
महेंद्रगढ़ 31039
नांगल चौधरी 22303
नारनौल 40865
सतनाली 8979

वर्जन:

जिले में 13219 राशन कार्ड धारक जिनको राशन नहीं मिल रहा था उनका सत्यापन किया जा रहा है। इसको लेकर फूड इंस्पेक्टर घर-घर भी पहुंच रहे हैं। यह सत्यापन कार्य 31 अगस्त तक पूरा किया जाना है।-कुलदीप शर्मा, इंचार्ज डिस्ट्रीब्यूशन जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नारनौल




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें